{"product_id":"अभी-रास्ता-बाकी-है","title":"अभी रास्ता बाकी है।","description":"\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eAbout The Book\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eअभी रास्ता बाकी है।\u003cbr\u003eज़िंदगी तब नहीं ठहरती जब हम थक जाते हैं, बल्कि तब ठहरती है जब हम चलना छोड़ देते हैं।\u003cbr\u003eनेहा हठवाल की यह संवेदनशील कृति लड़के के नज़रिए से स्वयं को वापस पाने और शून्यता से उम्मीद की ओर बढ़ने का एक खूबसूरत और प्रेरक सफर है। यह पुस्तक हर उस व्यक्ति को प्रेरित करेगी जो जीवन में आगे बढ़ना चाहता है। जिन्होंने जीवन में अनेक बार ठोकरें खाई हैं, संघर्षों के बाद भी शून्य पर आकर खड़े हो गए हैं, हार और टूटन का सामना किया है, लेकिन फिर भी आगे बढ़ने और दोबारा शुरुआत करने का फैसला किया है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eAbout The Author\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eनेहा हठवाल राजस्थान के (सीकर) ज़िले में फतेहपुर शेखावाटी की रहने वाली है। उन्होंने चमड़िया विश्वविद्यालय से B.A. की डिग्री प्राप्त की है। हिंदी साहित्य जगत में उनकी रुचि हमेशा से ही रही, जिसका खूबसूरत परिणाम आज उनकी पहली साहित्यिक कृति 'अभी रास्ता बाकी है' रहा उन्होंने संवेदनाओं, जीवन के उतार - चढ़ाव, मन की उधेड़बुन और संघर्षों को अपनी कलम के जरिए बयां किया। इसके माध्यम से उन्होंने बताया कि हर पतझड़ को अंत नहीं समझना चाहिए, यह कृति उनके इसी गहरे दृष्टिकोण और रचनात्मक सोच का परिणाम है। निरंतर प्रयास, बेहिसाब मेहनत और एक मस्त मलंग मिज़ाज़ - यही नेहा और उनके लफ़्ज़ों की असली पहचान है। हालांकि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वे एक दिन अपनी इस उपलब्धि को हासिल कर पाएँगी , लेकिन अपने दृढ़ संकल्प और परिवार के सहयोग से उनका सपना साकार हुआ।नेहा अपनी योग्यताओं का श्रेय अपने माता-पिता व भाई को देती है। जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहे और उन्हें इस क़ाबिल बनाया एक लड़की होने के बावजूद सपनों और खुले आसमान को छूने की आज़ादी दी। उनका आशीर्वाद होने को वह अपना सौभाग्य मानती है।\u003c\/p\u003e","brand":"Classic Shelf","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":68297530179821,"sku":null,"price":169.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0765\/3520\/2029\/files\/1shopifyfrontcover_5c60ceb7-90c1-473b-a0a0-7faef9a535b9.jpg?v=1794553990","url":"https:\/\/classicshelf.in\/products\/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88","provider":"Classic Shelf","version":"1.0","type":"link"}